फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one child death to current

करंट की चपेट में आए किशोर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
one child death to current
चंदौसी/जुनावई। गुन्नौर क्षेत्र के गांव कादराबाद में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम गया। झुलसे किशोर को परिजनों उपचार के लिए बबराला ले गए।
विज्ञापन

ग्राम कादराबाद के बाहर गुरुवार की शाम पांच बजे कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। गांव निवासी अंकित 15 पुत्र ध्रुव मौर्य क्रिकेट के मैैदान पर साइकिल से गोलगप्पे बेचने चला गया। शाम सात बजे अंकित गोलगप्पे बेचकर साइकिल घर लौटने लगा। गांव के बाहरी छोर पर कब्रिस्तान के पास सीमेंट के दो खंभों के लिए लोहे का सपोटिंग तार लगा हुआ है। सपोर्टिंग तार के पास से गुजरते हुए अंकित करंट उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गया और अंकित मय साइकिल के वही चिपक गया।
विज्ञापन

पीछे से आ रहा गांव का ओमेंद्र 16 पुत्र प्रेमशंकर ने जब देखा कि अंकित की साइकिल आगे नहीं बढ़ रही हैं। तो उसने साइकिल को पीछे से धक्का लगाने का प्रयास किया। तभी वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही ओमेंद्र की चीख निकल गई। पास ही क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने जब चीख सुनी तो वह दौड़े और बल्ले व डंडों से दोनों को लोहे के सपोटिंग तारों से अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी और ओमेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया था। घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। अंकित की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं करंट से झुलसे किशोर को परिजन व ग्रामीण उपचार के लिए बबराला ले गए।

ग्रामीणों में घटना से रोष
अंकित व ओमेंद्र के बिजली के करंट की चपेट में आने खेल रहे बच्चों ने दोनों को बल्ले व डंडे के सहारे तार से अलग किया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिजलीघर पर दी। तक जाकर बिजली आपूर्ति बंद गई। घटना से ग्रामीणों में रोष है। जर्जर लाइनों को बदलाने के लिए कई बार पहले भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन बिजली अधिकारी सुनने को तैयार है। घटना से ग्रामीणों में बिजली अधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed