{"_id":"61a7c4d245b0fe712443d6a5","slug":"on-winter-no-bonfire-sambhal-news-mbd41125261","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ी, निकायों की और से नहीं किए गए अलाव के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बढ़ी, निकायों की और से नहीं किए गए अलाव के इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी तो पिछले एक सप्ताह से पड़ रही है। पहली दिसंबर को सूरज के दर्शन ही दुर्लभ हो गए। सर्द हवाओं के साथ अचानक बढ़ी सर्दी से लोग ठिठुरते नजर आए। इस सर्दी के बढ़ने के बाद भी निकायों ने अलाव की व्यवस्था नहीं की। यह व्यवस्था पूरे जिले में किसी निकाय ने नहीं की। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को होती है जो किसी मुख्य स्थान पर खड़े होकर अपने गंतव्य के पहुंचने के लिए वाहनों का इंतजार करते हैं।
संभल में तो व्यवस्था और ज्यादा खराब है। यात्री शेड तक नहीं है। यात्रियों को खुले स्थानों पर ही खड़े होकर सवारी का इंतजार करना पड़ता है। अलाव की व्यवस्था के बारे में जब निकायों के जिम्मेदारों से जानकारी की तो संभल नगरपालिका के ईओ रामपाल सिंह ने बताया कि सर्दी पहली दिसंबर से ही बढ़ी है। जल्द ही अलाव की व्यवस्था मुख्य स्थानों पर की जाएगी। चंदौसी नगरपालिका के ईओ राजकुमार ने बताया कि 25 स्थानों पर अलाव लगाने की तैयारी है। 6 दिसंबर को लकड़ी का टेंडर कराएंगे। आठ दिसंबर से अलाव लगने लगेगा। सर्दी बुधवार की तरह बनी रही तो पहले ही अलाव की व्यवस्था की जा सकती है।
बबराला नगर पंचायत के कार्यवाहक ईओ/एसडीएम रामकेश सिंह धामा ने बताया कि चार स्थानों पर अलाव लगवाया जाएगा। नरौली नगर पंचायत के ईओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अलाव की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन वह स्थान नहीं बता सके। गवां नगर पंचायत के चेयरमैन अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि 12 स्थानों पर अलाव लगेगा। गुन्नौर नगर पंचायत की ईओ गुंजन गुप्ता ने 15 स्थानों पर अलाव लगाए जाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
बहजोई में दस स्थानों पर अलाव लगाए जाने की बात बताई है। सिरसी नगर पंचायत के ईओ पृथ्वीराज यादव ने 12 स्थानों पर अलाव लगाए जाने की जानकारी दी है। जिम्मेदारों ने जानकारी तो दी है लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि अभी लकड़ी की खरीद के लिए भी कोई योजना नहीं बनी है।