{"_id":"68bde99fb5ac698e620f9485","slug":"on-the-full-moon-day-devotees-took-a-dip-in-the-ganges-and-offered-water-to-their-ancestors-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122799-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों को किया जल अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पितरों को किया जल अर्पित
विज्ञापन
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के गंगा घाट राजघाट पर पूर्णिमा के दिन रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। भोर के चार बजे से ही गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर पितरों को जल अर्पित किया। पुलिस प्रशासन समेत लगे सुरक्षाकर्मियों ने बड़े व छोटे वाहनों का अलग-अलग रूट निर्धारित कर व्यवस्था करते नजर आये। राजघाट रोड पर जाम की सूचना पर पहुंचे बबराला थाना प्रभारी रोशन सिंह व चौकी इंचार्ज विशाल शर्मा ने तीन किलोमीटर लंबे जाम को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। गंगा स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को राजघाट रोड पर स्थित गंगा से तीन किलोमीटर पहले अस्थायी योग पार्क पर रोक दिया गया। तब कहीं जाकर जाम से निजात मिली। वाहनों को योग पार्क में रोक ने पर श्रद्धालुओं ने तीन किलोमीटर पैदल चल कर गंगा घाट तक पहुंचना पड़ा। इससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गंगा घाट राजघाट पर मौजूद महंत श्याम गिरी ने बताया कि इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है। उन्होंने बताया कि इस पूर्णिमा के दिन सनातन धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पितरों के प्रति हमारी श्रद्धा भाव हमारे अंदर प्रभावित रक्त में है इस दिन अपने पितरों को श्राद्ध तर्पण पिंडदान व पूजा अर्चना जैसे कार्य करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है ।
-- -- --
गंगा स्नान करने आए तीन श्रद्धालु घायल
बबराला। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेटा निवासी अवधेश 40 वर्ष अपने चाचा सुनील व चचेरे भाई टीकम के साथ गंगा स्नान करने गंगा घाट राजघाट जा रहे थे। जैसे ही वह बबराला के नजदीक आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव बागऊ के निकट पहुंचे। उसी समय सामने से आ रहे आटो से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें ऑटो से निकल कर गिरा रामरईस, कमल निवासीगण गांव देवापुर थाना बनियाठेर और बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल अवधेश व रामरईस की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायल उपचार लेने के बाद घर चले गए। संवाद