फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On receiving the notice, the commission agents themselves started removing the encroachment

Sambhal News: नोटिस मिलते ही खुद अतिक्रमण हटाने लगे आढ़ती

Thu, 28 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
On receiving the notice, the commission agents themselves started removing the encroachment
संभल। मंडी समिति परिसर में दुकानों के आगे अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की तैयारी की गई तो आढ़ती भी हरकत में आ गए। मंडी समिति सचिव की ओर से अतिक्रमण को लेकर नोटिस मिलने के बाद आढ़तियों ने खुद ही दुकानों के आगे से सामान, टीनशेड आदि हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हसनपुर मार्ग पर स्थित मंडी समिति में गल्ला और फल-सब्जी मंडी में अतिक्रमण का माहौल बना था। इस मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने भी मंडी समिति सचिव को निर्देश दिए। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देशन में नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। मंडी समिति सचिव मोहित फौजदार ने अतिक्रमण को लेकर 88 आढ़तियों को नोटिस दिए थे। इसमें 15 दिन का समय दिया गया था।
विज्ञापन

नोटिस मिलने पर आढ़तियों में खलबली का माहौल बन गया। ऐसे में आढ़तियों ने खुद ही अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया, जिसमें दुकानों के आगे पड़े टीनशेड और सामान को हटाया जाने लगा। मंडी समिति में बुधवार को भी कई मजदूर अतिक्रमण को हटाने में जुटे नजर आए। बताते चलें कि दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाने पर मंडी समिति की तस्वीर बदली नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed