{"_id":"618c1ba7c5e59068eb12305c","slug":"old-woman-was-attacked-by-a-bull-killed-chandausi-news-mbd4090252144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला पर सांड़ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध महिला पर सांड़ ने किया हमला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनारी। क्षेत्र के गांव उधरनपुर अजमतनगर में सुबह आठ बजे शौच को गई वृद्ध महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। सांड़ के हमलावर होने से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। उन्होंने सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
थाना धनारी के उधरनपुर अजमतनगर की नई बस्ती के साप्ताहिक बाजार निवासी सोमवती (65) मंगलवार की सुबह आठ बजे शौच के लिए पास में ही जंगल में जा रही थी। उसी समय सांड़ उधर घूमता हुुआ गया और वृद्धा पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया।
सूचना मिलने पर परिजन घायल को उपचार के लिए बहजोई ले गए। वहां उपचार के दौरान मंगलवार देर रात वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा की मौत की सूचना से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अचानक वृद्धा पर हमलावर हुए सांड़ के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। खेतों पर अकेले जाने से घबरा रहे हैं। लोगों ने अकेले खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। समूह में लोग काम पर जा रहे हैं। लोगों ने आतंकी सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
परिजनों ने बताया कि बाजार में कई छुट्टा पशु रहते हैं। इससे पहले भी हाइवे पर बाइक सवार की पशु से टकरा कर मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन बेखबर बना हुआ है। जबकि रामनगर उर्फ कनुआ नगला में गोशाला बनी हुई है।