फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Old man tried to rape eight year old girl, police sent to jail

वृद्ध ने आठ साल की बालिका के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Old man tried to rape eight year old girl, police sent to jail
चंदौसी(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका को आरोपी ने बहाने से घर बुला लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के रोने पर उसकी दादी मौके पर पहुंच गई। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार सुबह आरोपी को पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एक मोहल्ले में बुधवार की शाम करीब चार बजे आठ वर्षीय बालिका अपने दो वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान पड़ोस के रहने वाले साठ वर्षीय जोगराज ने बालिका को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया। उस समय आरोपी के घर कोई नहीं था, उसकी पत्नी गांव गई थी। उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के घर के बगल में रहने वाली किरायेदार ने बालिका के रोने की आवाज सुनी। बालिका के अचानक गायब होने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। इस बीच किरायेदार ने बालिका की दादी को पूरी बात बताई। बालिका की दादी ने वृद्ध के घर जाकर देखा तो बालिका रो रही थी। इसकी सूचना दादी ने घर आकर परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को अवगत करा दिया। इस दौरान आरोपी घर से फरार हो गया।
विज्ञापन

बालिका की दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जोगराज के खिलाफ छेड़खानी और पॉस्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed