फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Old man crossing the road dies due to vehicle collision

सड़क पार कर रहे वृद्ध की वाहन की टक्कर से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Old man crossing the road dies due to vehicle collision
थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा रोड पर टेंपो से उतरने के बाद सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर दो बजे थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव कैल निवासी करीब 65 वर्षीय सोमपाल सिंह धनारी के बाजार करने आए थे। जब आगरा-मुरादाबाद रोड पर टेंपो से उतर सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध सोमपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। अलीगढ़ उपचार को ले जाते समय वृद्ध सोमपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की पत्नी माया देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुला हाल था। मृतक के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी हैं। मृतक के पुत्र होशियार सिंह की ओर से घटना की तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed