फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nurseries to be built in 10 PM Shri schools for greenery and health

Sambhal News: हरियाली व स्वास्थ्य के लिए 10 पीएम श्री विद्यालयों में बनेंगी पौधशाला

Wed, 05 Nov 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 05 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nurseries to be built in 10 PM Shri schools for greenery and health
बहजोई। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 10 पीएमश्री विद्यालयों में हरियाली व बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हरित व औषधीय पौधों की पौधशाला बनाई जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से जिले को धनराशि प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (निर्माण) सचिन सक्सेना ने बताया कि शासन स्तर से जिले के 10 उच्च प्राथमिक व कंपोजिट पीएमश्री विद्यालयों में हरित व औषधीय पौधों की पौधशाला बनाने के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि मिली है। इस धनराशि को 30 हजार रुपये प्रति विद्यालय के हिसाब से इन दस विद्यालयों के खातों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन से मिली धनराशि से इन विद्यालयों में पौधशाला बनाने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की जिम्मेदारी तय की गई है। साथ ही समिति को जल्द से जल्द विद्यालय परिसर में पौधशाला बनाने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान पौधशाला बनाने को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने को भी चेताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पौधशाला बनाने के लिए शासन से मिली धनराशि वाले इन 10 पीएमश्री विद्यालयों में ब्लॉक संभल के उच्च प्राथमिक विद्यालय जालब सराय व भारतल सिरसी, बहजोई का पाठकपुर, गुन्नौर के बहलोलपुर, फतेहपुर व बबराला, बनियाखेड़ा के आटा व भुलावई तथा पंवासा के अतरासी व धुरैटा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed