{"_id":"5a512e4f4f1c1bee6a8b802f","slug":"nuisance-in-sirsi-nagar-panchayat-first-board-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल की सिरसी नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों के बीच नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल की सिरसी नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों के बीच नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में हंगामा करते सभासद
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
नगर पालिका परिषद चंदौसी की पहली बोर्ड की बैठक में अपने सभासद कम होने का खामियाजा चेयरमैन को भुगतना पड़ा। विपक्षी सभासदों ने प्रथम बैठक में ही जमकर हंगामा व शोर शराबा किया। जब पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने का प्रस्ताव आया तो सभासद मुखर हो गए। शोर शराबा करने लगे, सभासदों में नोकझोंक भी हुई, इसके बाद यह प्रस्ताव टाल दिया गया। व्यापार कर कार्यालय के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी अधर में लटक गया। हालांकि ग्यारह में से नौ प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई।
शनिवार को नगर पालिका परिषद के स्वास्थ्य विभाग के सभागार में पालिका बोर्ड की प्रथम बैठक पालिकाध्यक्ष इंदूरानी की अध्यक्षता में अपने निर्धारित समय पर शुरू हुई। सबसे पहले अध्यक्ष के साथ सभासदों का परिचय हुआ। फिर एजेंडे के बिंदुओं पर चर्चा शुरू हुई। सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। लेकिन अगले प्रस्ताव पर हंगामा खड़ा हो गया।
इस यह प्रस्ताव पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बढ़ाने का था। भाजपा सभासदों ने समर्थन किया तो अन्य सभासद इसके विरोध में लामबंद नजर आए। इस पर भाजपा व विपक्षी सभासदों से तीखी नोकझोंक भी हुई। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने काफी समझाया लेकिन इसके बावजूद हंगामा नहीं थमा, आखिरकार वित्तीय अधिकार बढ़ाने का प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।
विज्ञापन
प्रस्ताव संख्या-04 में बंदरों से नगर को राहत देने पर चर्चा हुई जिसे सभासदों अन्य आवारा पशुओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के साथ हामी भर दी। अगले कूड़े के लिए जमीन खरीदने पर हंगामा तो हुआ लेकिन बाद इस पर भी सहमति बन गई। अगले प्रस्ताव में शहर के व्यापार कार्यालय के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। जिसमें सभासदों ने किराये आदि के बारे में जानकारी चाही।
व्यापार कर कार्यालय 99 वर्ष के पट्टे पर है। जिसका किराया 568 रुपये प्रतिमाह आता है। प्रस्ताव को अगली बैठक तक के लिए टाल दिया गया। इसके अलावा शहर में महिला व पुरुष शौचालय बनाए जाने, शहर में ब्लू व ग्रीन कूड़ेदान रखने पर चर्चा तथा नगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पहुंचने के लिए सीढ़ी व छतरी लगाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया।
इसके अलावा विधवा पेंशन, राशन कार्ड व वार्ड-23 में स्कूल पर कूडे़ डालने पर चर्चा के बाद बैठक समाप्त कर दी गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी, अनुज कुमार, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर, राजीव कुमार राजपूत, संजीव उपाध्याय, ज्योति गोयल, ऋषभ कुमार के अलावा सभासद अनिल कुमार, गीता, धारा सिंह, सुमित कुमार, अभिषेक शर्मा, मोनिका अग्रवाल, विमल चौधरी, सागर सूरी, रागिनी शर्मा, गुलनवाज खान, मनोज कुमार, संजय सैनी, अर्चित अग्रवाल, अर्पित वार्ष्णेय, सचींद्र यादव, इफ्तेदार पाशा, मुहम्मद नईम, लौंग श्री, सरोजदेवी, अन्नपूर्णा जैन, मुहम्मद इमरान लतीफी, रेहाना बेगम, देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय, मेराज बी आदि सभासद मौजूद रहे। संचालन जेई केके अग्रवाल ने की।
सभासदों ने अध्यक्ष से की वार्डों में विकास कार्य कराने की मांग
चंदौसी। पालिका बोर्ड चंदौसी की बैठक में सभासदों ने वार्ड में विकास कार्य कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंपे। वार्ड 25 के सभासद देवेंद्र कुमार मोनू ने पथ प्रकाश व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने, वार्ड छह के सभासद अभिषेक शर्मा ने पंचमुखी से आवास तक नाला निर्माण, इंटरलाकिंग तथा मंडी समिति के निकट नगरपालिका ट्यूबवेल निर्माण की मांग की। वार्ड-14 की सभासद मेराज-बी ने वार्ड में सड़क, बिजली तथा पेयजल समेत 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर विकास कार्य कराने की मांग की।
बोर्ड की बैठक में पहुंचे हनुमानगढ़ी के लोग
चंदौसी। पालिका बोर्ड की बैठक शुरू होने के तुरंत बाद हनुमान गढ़ी के लोग बोर्ड की बैठक में आ गए। उन्होंने मुहल्ले में गंदे पानी की निकासी समस्या का मुद्दा उठाया। इस दौरान सभासदों ने उनके अंदर आने पर ऐतरात जताया, लेकिन पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने उनकी बात सुनी और शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसमें मुहल्ले की रेखा उपाध्याय, विनीता, प्रवेश कुमारी, लता अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, विनोद पाल, सविता गुप्ता, मोहित रस्तोगी आदि शामिल रहे।
वित्तीय अधिकार नहीं बढ़े बाधित हो सकते हैं विकास कार्य
चंदौसी। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शुरू होने से पूर्व ही सभासदों ने वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए मांग पत्र सौंपे थे। इस दौरान सभासदों ने जब वित्तीय अधिकार का विरोध किया। वित्तीय अधिकार न बढने पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी ने मांग पत्र सौंपकर विकास कार्य की मांग की है। जब आप लोग वित्तीय अधिकारी नहीं बढ़ाएंगे तो विकास कार्य कैसे होंगे। लेकिन सभासदों ने एक नहीं सुनी और प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
केसरिया रंग में रंगा दिखा सभागार
चंदौसी। पालिका बोर्ड की बैठक के दौरान सभागार केसरिया रंग में रंगा दिखाई दिया। सभासदों की सभी कुर्सियां के सरिया रंग में थी। मेज के दोनों ओर कतार से पड़ी कुर्सियां केसरिया रंग में देख हर कोई भाजपा राज्य की बात करने लगा। पालिका अध्यक्ष भी केसरिया शाल ओढ़कर बोर्ड की बैठक में पहुंची।