फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now youth will be able to learn the tricks of shooting

अब युवा सीख सकेंगे निशानेबाजी के गुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now youth will be able to learn the tricks of shooting
अब युवा पिस्टल व रायफल से निशानेबाजी के गुर सीख सकेंगे। इसके लिए जिला रायफल क्लब की ओर से करीब 36 लाख रुपये की लागत से शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर के काली मंदिर रोड के निकट जमीन की तलाश की गई है। बजट मिलने पर एस्टीमेट व टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बहजोई नगर में जिला रायफल क्लब की ओर से एयर पिस्टल एंड रायफल रेंज का निर्माण कराया जाएगा। इस बीच शूटिंग के लिए 10 मीटर की रेंज (इंडोर) निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को बतौर कार्यदायी संस्था जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। डीएम मनीष बंसल के मुताबिक एयर पिस्टल एंड रायफल रेंज (इंडोर) में 10 टारगेट बनाए जाएंगे। इसमें एक कोच की भी तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि इसमें जिले भर के युवा कोच के बताए टिप्स के आधार पर पिस्टल व रायफल से टारगेट पर शूट करने के तरीके सीख सकेंगे।
विज्ञापन

आरईडी (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि 36 लाख 61 हजार रुपये की लागत से बनाए जाने वाले एयर पिस्टल एंड रायफल रेंज (इंडोर) कक्ष की लंबाई 15 मीटर व चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसके एस्टीमेट की प्रक्रिया चल रही है। बजट मिलते ही टेंडर आदि की प्रक्रिया होने के बाद करीब तीन माह में रेंज के निर्माण आदि कार्य पूरे करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed