फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now stationery will be available with book, bag, shoes and socks

अब किताब, बैग, जूते-मोजे के साथ मिलेगी स्टेशनरी भी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Now stationery will be available with book, bag, shoes and socks
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने की कवायद जारी है। ऐसे में अब विद्यालयों में स्कूल ड्रेस जूते-मोजे, किताब के साथ स्टेशनरी के लिए भी धनराशि दी जाएगी। विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफ्टि ट्रांसफर) के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि आएगी। विभाग की ओर से छात्रों की सूची शासन को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

संभल जिले में 1289 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में करीब 2.24 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रेरित करने के उद्देश्य से शासन स्तर से विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, इसमें एमडीएम, निशुल्क किताबें, ड्रेस, जूते, मोजे, स्वेटर और बैग के बाद अब नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में स्टेशनरी के नाम पर धनराशि बढ़ाकर 1100 की जगह 1200 रुपये दी जाएगी। 100 रुपये की अतिरिक्त धनराशि छात्रों के कापी, रबर पेंसल आदि के लिए बढ़ाई गई है। इस धनराशि से छात्रों को चार कॉपी, दो-दो पेंसिलें, पेन, रबर खरीदनी होगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर और स्कूल बैग व अभ्यास पुस्तिका दी जाती है। अब स्टेशनरी के लिए भी भुगतान किया जाएगा। जिससे शिक्षा का माहौल ओर बेहतर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदशेेखर, बीएसए संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed