फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now stalls can be set up at the railway station to sell local products

अब रेलवे स्टेशन पर स्थानीय प्रोडक्ट बेचने के लिए लगा सकेंगे स्टॉल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now stalls can be set up at the railway station to sell local products
स्थानीय उत्पादक अपने प्रोडक्ट को रेलवे स्टेशन पर स्टॉल लगाकर बेच सकेंगे। रेलवे विभाग ने 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना शुरू की है। चंदौसी स्टेशन पर पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट के लिए आवेदन मांगे गए हैं। स्टॉल के लिए उत्पादक को 1000 रुपये प्रति 15 दिन का किराया जमा कराना होगा। सितंबर माह से यह योजना सभी छोटे-बडे़ स्टेशनों पर शुरू होगी।
विज्ञापन

रेलवे विभाग अब अपने स्टेशनों पर कुछ जगह स्थानीय प्रोडक्ट को बेचने के लिए किराये पर देगा। इसके लिए रेलवे विभाग ने 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना शुरू की है। इस योजना के छठे फेस में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चंदौसी रेलवे स्टेशन भी शामिल किया गया है। चंदौसी व आसपास में हैंडीक्राफ्ट का काम करने वाले छोटे उत्पादकों से आवेदन मांगे गए है। शुरूआत में प्रोजेक्ट के तौर पर एक ही स्टॉल की अनुमति दी गई है। जो पहले आवेदन करेगा, उसे स्टॉल लगाने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

सितंबर माह से सभी स्टेशन पर लग सकेंगे स्टॉल
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' योजना का पायलेट प्रोजेक्ट का छठा फेस शुरू हुुआ है। सितंबर माह से आसपास के अन्य रेलवे स्टेशन बहजोई, धनारी, बबराला, गुमथल व अन्य स्टेशनों पर स्थानीय प्रोडक्ट के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ स्थानीय कारीगर ऐसे होते हैं, जिन्हें जगह नहीं मिल पाती है और अपना प्रोडक्ट बाजार में नहीं बेच पाते हैं। यात्रियों की सुविधा और स्थानीय उत्पादकों को निर्धारित स्थान देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। स्टॉल लगाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक अथवा वाणिज्यक निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
अनुज कुमार, वाणिज्यक निरीक्षक रेलवे स्टेशन चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed