फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now foreign going travelers can get second dose of Covishield at an interval of 28 days

अब विदेश जाने वाले यात्री 28 दिन के अंतराल पर लगवा सकते हैं कोवि शील्ड की दूसरी डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now foreign going travelers can get second dose of Covishield at an interval of 28 days
बहजोई। विदेश जाने वाले यात्रियों को कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 84 दिन से पहले लगाने की छूट दी गई है। ऐसे यात्रियों को अभी तक जिले के सभी केंद्रों पर वैक्सीनेट किया जा रहा था। सीएमओ ने इस प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब सिर्फ बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही विदेश जाने वालों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज नियमानुसार 84 दिन के अंतराल पर दी जाती है। विदेश जाने वालों को दोनों डोज लगने का प्रमाण पत्र दिखाना होता है।
विज्ञापन

इसको लेकर ऐसे लाभार्थियों को 84 दिन से पहले कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की छूट दी गई है। विदेश यात्री 84 के बजाय 28 दिन के अंतराल पर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इस बीच सीएमओ की ओर से जिले भर के चिकित्साधीक्षकों को पत्र जारी किया गया है कि तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन किया जाए। वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर अरशद रसूल ने बताया कि 84 दिन से पहले वैक्सीनेशन प्रक्रिया को पूरा करने में समस्या और शिकायतें आ रही थीं। इसको ध्यान में रखकर यह नियम लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed