फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now both the students of Chandausi will remain in Ukraine

अभी यूक्रेन में ही रहेंगे चंदौसी के दोनों छात्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now both the students of Chandausi will remain in Ukraine
जनेटा/चंदौसी(संभल)। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के चलते यूक्रेन में मौजूद चंदौसी के दो छात्रों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। फोन पर परिजनों से बात करते हुए छात्रों ने बताया कि भारतीय दूतावास की ओर से यूक्रेन छोड़ने का पत्र उन्हें मिल गया है, लेकिन विश्वविद्यालय ने छात्रों को हालात सामान्य बताते हुए घर जाने की अनुमति नहीं दी है। बिना अनुमति आने पर एक हजार रुपये प्रतिदिन पेनाल्टी देनी होगी। फिलहाल दोनों छात्र अभी विश्वविद्यालय के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद की चंदौसी तहसील के गांव जनेटा निवासी मोहम्मद कैस और मोहम्मद शारिक यूक्रेन की पोल्टावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। मोहम्मद कैस एक दिसंबर को यूक्रेन गए थे और वह प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मोहम्मद कैस के पिता हाफिज एजाज ने बताया कि बेटे से मंगलवार को फोन पर बात हुई है। भारतीय दूतावास का पत्र बेटे को मिला है तथा यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी गई है। बेटे ने फोन पर बताया कि पर यूक्रेन की मेडिकल यूनिवर्सिटी ने छात्रों को घर आने की अनुमति अभी नहीं दी है। छात्र यदि विश्वविद्यालय की अनुमति के बिना घर आते हैं तो उन्हें एक हजार रुपये प्रतिदिन पेनाल्टी जमा करनी होगी। बेटे ने बताया कि वह अभी विश्वविद्यालय की अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन

वहीं गांव जनेटा निवासी मोहम्मद शारिक के पिता मुशाहिद अली ने बताया कि उनका बेटा शारिक पोल्टावा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है और द्वितीय वर्ष का छात्र है। शारिक से फोन पर सोमवार को बात हुई थी। बेटे ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वर्तमान हालात को देखते हुए विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर मीटिंग की है। अभी छात्रों को घर लौटने की अनुमति नहीं दी है। इससे सभी भारतीय छात्र असहज और चिंतित हैं। इधर परिजनों को भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed