{"_id":"68c33a3d87b1bb677d095949","slug":"now-a-bike-rider-gets-injured-after-colliding-with-a-monkey-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122903-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अब बंदर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अब बंदर से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
बनियाठेर के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर टहलता बंदरों का झुंड। संवाद
- फोटो : विद्यालय
बनियाठेर(संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे करीब बनियाठेर थाने से 100 मीटर पहले बनियाखेड़ा चौराहे पर बंदर से टकराकर बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे जा घुसी। हादसे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बंदर की मौत हो गई। घायल युवक को चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुधवार को कुढ़फतेहगढ़ में बंदर से बाइक टकराने से एक महिला की मौत हो गई थी।जनपद कासगंज के मोहल्ला बंजारा सौरा के रहने वाले अवनीश मुरादाबाद में केफर इंडिया कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 10.30 बजे करीब वह अपनी बाइक से मुरादाबाद ड्यूटी पर जा रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर से 100 मीटर की दूरी पर बनियाखेड़ा की मढ़ैया चौराहे के निकट पहुंचे ही थे। उसी समय अचानक बाइक के सामने बंदर आ गया। बाइक बंदर से टकरा कर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे जा घुसी।
हादसे में बाइक सवार अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उसे ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। सूचना पाकर थाना पुलिस भी पहुंच गई और घायल को सीएचसी चंदौसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बाइक टकराने से बंदर की मौत हो गई।
-- -- -- -- --
हाईवे पर डेरा जमाए रहते हैं बंदरों के झुंड
चंदौसी। शहर ही नहीं ग्रामीण अंचलों में बंदरों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासनिक अमला इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। नतीतजन हादसे पर हादसे हो रहे हैं। जहां एक ओर गली मोहल्लों में सड़क पर बंदरों के झुंड देखे जा सकते हैं। महिलाएं और बच्चे बंदरों के झुंड देख कर किसी बड़े के आने का इंतजार करते नजर आते हैं। तो वहीं मुरादाबाद-आगरा हाइवे समेत अन्य सड़कों भी बंदरों के झुंड डेरा जमाए रहते हैं। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर थाना बनियाठेर से गांव भुलावई और अकरौली गांव के बीच बंदरों के झुंड दिन में सड़क पर नजर आते हैं। जिससे वाहन के आगे अचानक बंदर आने से हादसा हो जाता है। इतना ही नहीं इसी क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के झुंड भी रात के समय सड़क पर आ जाते हैं। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
बंदर से टकरा कर बाइक से गिरकर महिला की हो चुकी है मौत
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में बुधवार को ही एक हादसा हुआ था। इसमें थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी महिला शारदा अपने बेटे गोविंद के साथ बाइक से जनपद बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गांव सिठौली स्थित अपने मायके जा रही थी। बिसौली रोड पर गांव मोहकमपुर के पास बाइक के सामने अचानक बंदर आने से बाइक बंदर से टकरा कर बाइक से गिरकर महिला शारदा की मौत हो गई थी।