{"_id":"662ed58798c2e216f6098684","slug":"notice-of-outstanding-bill-without-issuing-connection-investigation-pending-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110063-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिना कनेक्शन जारी कर दिए बकाया बिल के नोटिस, जांच लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिना कनेक्शन जारी कर दिए बकाया बिल के नोटिस, जांच लटकी
Mon, 29 Apr 2024 04:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बिजली विभाग ने झोल करते हुए गांव अतरासी निवासी दो महिलाओं के कागजों में कनेक्शन कर नोटिस जारी कर दिया। अमर उजाला में आठ अप्रैल के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने जांच कमेटी तो गठित कर दी, लेकिन जांच लटकी हुई है।
गांव अतरासी निवासी राजवती और सत्यवती के घर पर न मीटर लगा और न ही कभी उजाला हुआ। इसके बाद भी बिजली निगम के कर्मचारियों ने दोनों को बकाया बिल वसूलने के लिए नोटिस भेज दिया था। राजवती को 30 सितंबर 2022 को 30 हजार रुपये भुगतान करने का नोटिस मिला, जबकि सत्यवती को 20 अक्तूबर 2022 को 11 हजार रुपये बकाया वसूली का नोटिस दिया गया। महिलाएं परेशान हुईं और अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की तो अमर उजाला ने आठ अप्रैल 2024 के अंक में सौभाग्य योजना में अंधेरगर्दी का नोटिस, बिना बिजली के भेज दिए बकाया के बिल शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस पर निगम चेता और जांच कमेटी बनाई गई। लेकिन जांच शिथिल है और महिलाएं परेशान हैं। इस मामले में एसडीओ देहात अनिल कुमार का कहना है कि अवर अभियंता ने जांच रिपोर्ट तैयार कर सौंपी है। दोनों महिलाओं और ग्राम प्रधान के बयान लिए हैं। अभी भी कुछ अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को भेजी जाएगी। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।