फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice issued to outgoing village head for misuse of government money of 80 lakh rupees

80 लाख रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग में निवर्तमान ग्राम प्रधान को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to outgoing village head for misuse of government money of 80 lakh rupees
संभल। विकास कार्यों में अनियमितता करते हुए 80 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने के आरोप में विकासखंड जुनावई की ग्राम पंचायत चबूतरा के तत्कालीन ग्राम प्रधान चेतेंद्र कुमार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट संजीव रंजन ने बताया कि बीते दिनों विकासखंड जुनावई की ग्राम पंचायत चबूतरा के मझरा खेड़ा फतेहपुर के ग्रामीणों की ओर से शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता कर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत की गई थी। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी के पत्र के माध्यम से भी ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराए जाने की बात कही गई थी। पूूरे मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच अधिकारी की जांच आख्या में सामने आया कि बीते वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत धनराशि आहरित करने के बावजूद कई शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया था। इसके अलावा जो शौचालय निर्मित कराए गए, वह मानक के मुुताबिक नहीं थे। वहीं इंटरलॉकिंग व सीसी टाइल्स कार्य में भी अनियमितता की गई। इसको लेकर जांच में 7 लाख 12 हजार 10 रुपये की अनियमितता की गई। साथ ही ग्राम निधि व मनरेगा के तहत कई कार्य बिना कराए ही धनराशि का दो बार आहरण कर 72 लाख 73 हजार 796 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। डीएम के मुताबिक पूरे मामले में 79 लाख 85 हजार 806 रुपये की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग को लेकर तत्कालीन ग्राम प्रधान चेतेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed