फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Notice issued again after MP did not respond

Sambhal News: सांसद के जवाब नहीं देने पर फिर जारी किया गया नोटिस

Mon, 16 Dec 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 16 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Notice issued again after MP did not respond
संभल। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण कराया है। इसके लिए पांच दिसंबर को एसडीएम ने सांसद को नोटिस जारी किया था। इसका जवाब तय समय पर नहीं दिया गया। अब एसडीएम ने फिर से नोटिस जारी किया है। एसडीएम का कहना है कि सांसद की ओर से एक महीने का समय मांगा गया था लेकिन इतना समय नहीं दिया जा सकता है। इसलिए फिर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यदि अब जवाब नहीं देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र संभल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि दीपा सराय में मकान का निर्माण कार्य चल रहा है उसके लिए कोई स्वीकृति नहीं ली गई है। जबकि यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। इसलिए निर्माण कार्य को रोक दिया और इसकी सूचना लिखित कार्यालय में दें। निर्माण कार्य नहीं रोकने पर 10 हजार रुपये जुर्माना व सजा का प्रावधान बताया था। साथ ही 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगने की जानकारी दी थी। इस नोटिस की अवधि 12 दिसंबर को समाप्त हो गई। इसी क्रम में दोबारा एसडीएम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इसमें भी सात दिन का ही समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed