फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   notebandi desh hit men, pradesh sarkar kras rhi fail

नोटबंदी देशहित में, प्रदेश सरकार करा रही फेल : संजीव बालियान

Thu, 01 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 01 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
notebandi desh hit men, pradesh sarkar kras rhi fail
रजबपुर क्षेत्र के अटेरना में भाजपा की बैठक को संबोधित करते केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान।
केंद्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान ने प्रेसवार्ता के दौरान नोटबंदी पर विस्तार से विश्लेषण किया।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद सुबह को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने नोटबंदी के मुुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला देशहित में बड़ी पहल है। प्रदेश सरकार नोटबंदी के मुद्दे पर असहयोग आंदोलन चला रही है। नई-नई परेशानियां पैदा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही भ्रष्टाचार के खात्मे का लोगों को भरोसा दिया था। सरकार जनहित के मुद्दे पर तेजी से काम कर रही है। भ्रष्टाचार पर सरकार की गहरी चोट के बाद अब विपक्षी बौखला गए हैं।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद प्रदेश सरकार के असहयोग के चलते परेशानी बढ़ी है। किसानों को खाद, बीज उधार या फिर चेक से देने के निर्देश दिए हैं। बैंकों ने भी पूरी तरह सहारा नहीं दिया। अपेक्षा के अनुरूप बैंकों ने कार्य नहीं किया है। कई बैंकों के माध्यम से कालेधन को सफेद करने का कार्य किया गया है। इस दौरान उनके साथ सांसद सत्यपाल सैनी, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित कई नेता रहे।
विज्ञापन


पीएम की परिवर्तन महारैली को सफल बनाने का आह्वान
चंदौसी(ब्यूरो)। भाजपा नगर मंडल की कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। भाजपा नगर मंडल की अगुवाई में सुबह तो स्टेशन रोड पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद नगर कार्यालय पर बैठक करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिसंबर को मुरादाबाद में प्रस्तावित महारैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। इसमें नगराध्यक्ष पंकजश्री, राज कुमार यादव, धीरेंद्र यादव, सतीश अरोरा, गुलाब देवी, तरुण नीरज, अशोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, मनोज कठेरिया, शुभम राघव, आईपीएस चौहान, मुकेश वाल्मीकि, अभिषेक शर्मा, मनोज वर्मा, शरद शर्मा, रिंकू दिवाकर, मोरमुकुट वार्ष्णेय, गौरव अग्रवाल, राजेश सिंह, अमित पाठक, हर्ष अरोरा, योगेश गोल्डन, विजयपाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा का अकरौली के भगतसिंह चौराहे पर किया गया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। 
भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का तीसरे दिन भी मुरादाबाद-चंदौसी मार्ग स्थित ग्राम बनियाखेड़ा व अकरौली चौराहे पर परिवर्तन यात्रा का बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सभी से मुरादाबाद में तीन दिसंबर को मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। 

बुधवार को सुबह चंदौसी के कान्हा विहार में प्रेस कांफ्रेस के बाद परिवर्तन यात्रा रवाना हुई। परिवर्तन यात्रा कई स्थानों पर होती हुई अपराह्न एक बजे हाइवे स्थित ग्राम बनियाखेड़ा पहुंची। जहां प्रथमा बैंक के निकट कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री संजीव वालियान का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां से यात्रा ग्राम अकरौली स्थित भगतसिंह चौराहे पर पहुंची तो ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। डा.संजीव बालियान ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि इससे भी अधिक संख्या में तीन दिसंबर को मुरादाबाद पहुंचकर मोदी जी का हौंसला बढ़ाएं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाने। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व विधायक गुलाब देवी, मंजू दिलेर चौहान, साध्वी गीता प्रधान, सुधीर मल्होत्रा, सतीश अरोरा के अलावा कर्मवीर सिंह, कमल सिंह प्रजापति, उमेश प्रजापति, नरेश मौर्य, संजय पाल, अनुज कुमार, अनुराग शर्मा, सुरेश चंद्र गौड़ मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed