फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   not believe that rapist will fire of my sister

अहसास नहीं था कि बहन को जिंदा जला देंगे दरिंदे

Sun, 15 Jul 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sun, 15 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
not believe that rapist will fire of my sister
rape shimla
बहन के शव को देखकर फूट-फूट कर रोने वाले ममेरे भाई ने कहा कि उसे अहसास नहीं था कि उसकी बहन पर जुल्म ढाने वाले दरिंदे सामूहिक दुष्कर्म के बाद बहन को जिंदा जला देंगे। ममेरे भाई के स पहली कॉल शुक्रवार को रात्रि में 2.45 बजे आई। ममेरे भाई ने बहन को 100 डायल पर काल की सलाह दी। बहन ने कहा- काल उठ नहीं रही है। भाई ने कहा फिर से मिलाओ, लेकिन खुद एक भी कॉल पुलिस को तब तक नहीं की जब तक कि वह गांव नहीं पहुंच गया।
विज्ञापन


 जैसा कि सामने आ रहा है उसके मुताबिक जिंदा जलाने की घटना तीन से चार बजे बीच की है। काश, ममेरे भाई ने पुलिस को फोन किया होता तो महिला की जान बच सकती थी। ममेरे भाई से यह पूछा गया कि बहन ने जिंदा जलाए जाने का अंदेशा व्यक्त किया था तो इसके बाद भी उसने पुलिस को फोन क्यों नहीं किया। इस पर ममेरे भाई ने बताया कि फोन आने पर उन्होंने यही सोचा कि महिला के सगे भाई और परिजनों को लेकर गांव जाकर देखेंगे कि मामला क्या है। इसके बाद पुलिस की मदद लेंगे। 
विज्ञापन


ममेरे भाई ने बताया कि उसने सबसे पहले सगे भाई को फोन मिलाया। जब फोन नहीं लगा तो किसी को उनके घर भेजा। शनिवार की सुबह चार बजे के करीब सभी लोग रजपुरा में एकत्र हुए। इसके बाद बहन के गांव पहुंचे। ममेरे भाई न बताया कि अगर उन्हें इस घटना का आभास हुआ होता तो वह मौके पर पहुंचने से पहले की डायल 100 को फोन करते या फिर रजपुरा थाने से पुलिस को साथ लेकर जाते है। उनकी नासमझी से देर हो गई। अब बहन की हत्या करने वाले दरिंदों को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लडे़ंगे।        
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed