फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no way for dead body in a clony in chandausi

यह कैसी कॉलोनी, अर्थी ले जाने को भी नहीं मिला रास्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
no way for dead body in a clony in chandausi
चंदौसी में रास्ता नहीं होने के कारण प्लाटिंग चहारदीवारी के ऊपर से अर्थी ले जाते लोग। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। चंदौसी की सेमरटोला कालोनी में बुधवार को उस समय निकासी की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई, जब एक वृद्ध की मौत हो गई। उसकी अर्थी के लिए रास्ता नहीं मिला। क्योंकि प्लॉट स्वामियों ने अपने प्लॉट से अर्थी निकालने से इनकार कर दिया। हंगामा हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची। एक सभासद के समझाने पर एक प्लॉट स्वामी रास्ता देने को तैयार हुआ, तब कहीं जाकर प्लॉटिंग चहारदीवारी के ऊपर से अर्थी को निकाला गया।
विज्ञापन

नौ साल पहले सेमरटोला कालोनी में जब प्लाटिंग की गई थी, तो सारा इलाका खाली था। प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉटिंग करते समय तो नौ फीट का रास्ता दिखाया था लेकिन प्लॉटिंग पूरी करने के बाद वह रास्ता भी बेच दिया। जिससे करीब 25 घरों के लोगों का रास्ता बंद हो गया। बाद में खाली पड़े प्लॉटों की चहारदीवारी बन गई। कुछ भवन बन गए तो रास्ता बंद हो गई। कई बार रास्ता दिलाने के लिए आंदोलन भी हुए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

महीने भर पहले यहीं के रामस्वरूप (50) पुत्र नारायण दूसरे प्लॉट की चहारदीवारी कूद कर अपने घर जा रहे थे तो वह दूसरी तरफ गिर गए। इससे उनके सीने में चोट आ गई। उपचार चलता रहा लेकिन मंगलवार की रात रामस्वरूप की मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब अर्थी लेकर परिजन चले तो रास्ते के प्लॉट स्वामियों ने अपने प्लॉटों से अर्थी निकाले जाने से इनकार कर दिया, ताकि कहीं परंपरा न बन जाए। इस पर हंगामा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर अर्थी घर में ही रखी रही। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभासद लौंगश्री के पुत्र अनिल कुमार एडवोकेट ने पहुंचकर एक प्लॉट स्वामी हृदयेश को समझाया। तब जाकर प्लाट से अर्थी को चहारदीवारी के ऊपर से किसी तरह ले जाया गया। देर शाम अंतिम संस्कार हो सका। लेकिन इस समस्या को लेकर अन्य सभी 25 घरों के लोग आशंकित हैं। उन्होंने प्रशासन से रास्ता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed