फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no survey of dropout children in hotspots sambhal

ड्राप बाउट बच्चों के प्रवेश को शारदा सर्वे में 58 हॉट स्पॉट बने बाधक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
no survey of dropout children in hotspots sambhal
चंदौसी। कोरोना संक्रमण के चलते जनपद में बने 58 हॉट स्पॉट सर्व शिक्षा अभियान के तहत ड्राप आउट बच्चों के शारदा सर्वे में बाधक बने हैं। हॉट स्पॉट में बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 120 विद्यालय हैं। हॉट स्पॉट में शिक्षक सर्वे करने से कतरा रहे हैं। संक्रमण का खतरा है। ऐसे में सर्वे नहीं हुआ, तो ड्राप आउट बच्चे इस सत्र में शिक्षा से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

संभल जनपद कें 1046 प्राथमिक विद्यालय हैं। सर्व शिक्षा अभियान के तहत छह साल से 14 साल तक के ड्राप आउट बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शारदा सर्वे कराता है। सर्वे में ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाता है, जो शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहे हैं अर्थात उनका किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं है। यह सर्वे अप्रैल माह में होता है। पर इस बार लॉक डाउन के चलते स्कूल बंद थे और सर्वे नहीं हुआ है। एक जुलाई से विद्यालय खुल गए हैं।
विज्ञापन

बच्चों के स्कूल आने पर रोक है। ड्राप आउट बच्चों का सर्वे शुरू होना है पर जनपद में 58 हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं। जहां कोराना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन क्षेत्रों में करीब 120 से अधिक स्कूल हैं। शिक्षकों को निर्देश है कि वह घर घर जाकर सर्वे का कार्य करें। हॉट स्पॉट से बाहर जाना एवं आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में शिक्षकों के सामने सर्वे की समस्या आ रही है। यह सर्वे 30 जुलाई तक होना है। हॉट स्पॉट का सर्वे न होने से ड्राप आउट बच्चे चिह्नित नहीं हो पाएंगे। ऐसी स्थिति में प्रवेश से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा सर्वे में ड्राप आउट बच्चों का सर्वे होना है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद रहता है। उन क्षेत्रों के लिए अभी अलग से कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
वीरेंद्र प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed