फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no loss in farming

खेती नहीं है घाटे का सौदा, मेहनत करें और मुनाफा कमाएं

Fri, 26 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Fri, 26 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
no loss in farming
गुमसानी में प्रेमपाल के खेत पर फसल को देखते गन्ना आयुक्त।

विज्ञापन

 मेहनत करने वालों को मुकाम मिलता है। खेती उनके लिए घाटे का सौदा नहीं है।  हर पल खेत पर नजर रखते हैं और मेहनत करते हैं। साथ साथ नई तकनीक में बदलाव  करके पुराने ढर्रे को छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं। संभल के असमोली  क्षेत्र में यह बात उभर कर सामने आई है।      

जहां एक ओर  खेती को घाटे का सौदा बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के कई किसान  अपनी मेहनत और तकनीकी कौशल की बदौलत मालामाल हो रहे हैं। खेती की ट्रंच  विधि को अपना कर उनहोंने सामान्य किसानों के मुकाबले दो गुनी से भी आमदनी  कर ली है। एक किसान की
विज्ञापन


खेती को देखने के लिए यूपी के  गन्ना  आयुक्त विपिन  कुमार द्विवेदी खुद संभल जिले के असमोली तक आए। उन्होंने मतावली पट्टी  जग्गू में विनोद कुमार शर्मा तथा गुमसानी में प्रेमपाल के खेत में गन्ने की  पैदावार को देखा। इन किसानों की पैदावार 100 क्विंटल प्रति बीघा होने के  आसार हैं जबकि सामान्य तौर पर 50-60 क्विंटर प्रति बीघा पैदावार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रेमपाल ने गन्ने के साथ गेहूं की पैदावार ली है। विनोद कुमार शर्मा ने  गन्ने की पैदावार के साथ मसूर पैदा की है। यह दोनों उन किसानों में हैं  जिन्होंने सामान्य से ज्यादा उपज हासिल की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed