{"_id":"5df92f938ebc3e87b84dda74","slug":"no-internet-in-sambhal-beceuse-of-cab-protest-sambhal-news-mbd333220573","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में इंटरनेट सेवा बाधित होने से कारोबार और सरकारी कामकाज हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में इंटरनेट सेवा बाधित होने से कारोबार और सरकारी कामकाज हुआ प्रभावित
विज्ञापन
संभल के नगरपालिका मैदान में सपा सांसद के साथ पहुंची भीड़ ने नागरिकता संशोधन बिल का ऐसे विरोध किया
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल।। संभल में इंटरनेट सेवा बाधित होने का असर कारोबार और सरकारी कामकाज पर पड़ा। वैसे सोमवार से ही जिला प्रशासन की व्यस्तता विरोध प्रदर्शन के आयोजनों में हो गई थी लेकिन जब संभल के सियासी दिग्गज और सांसद शफीुकर्रहमान बर्क ने विरोध प्रदर्शन एलान किया तो प्रशासन ने पहले उन्हें उनके निवास तक सीमित करने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो फिर इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया।
संभल में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। एक ओर सांसद बर्क का आयोजन नगर पालिका परिसर में था तो दूसरी ओर संभल के दूसरे बड़े सिसायी दिग्गज और नगर के सपा विधायक इकबाल महमूद के समर्थक एकत्र होने लगे। नगर के सपा विधायक इकबाल महमूद तो मंगलवार को लखनऊ में थे लेकिन उनके बेटे ने बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर ली और विरोध प्रदर्शन के लिए उनके निवास पर तमाम लोग एकत्र हो गए। मिया सराय स्थित निवास से सुहेल इकबाल के नेतृत्व में लोग जुलूस बनाकर मुरादाबाद मार्ग पर पहुंचे।
बिजली घर के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन की वजह से सड़क पर जाम के हालात बन गए। इस बीच इंटरनेट सेवाएं बाधित होने का असर भी संभल में साफ नजर आया। मेंथा का आनलाइन चलने वाला कारोबार नहीं हो सका। वहीं सरकारी कामकाज ठप रहा है। यहां तक कि बीएसएनएल के दफ्तर में भी ब्राडबैंड बाधित होने का असर था। संभल के साथ असमोली, सिंहपुरसानी, सिरसी में ब्राडबैंड सेवा बाधित होने का असर रहा।