{"_id":"5dc3215b8ebc3e5b3c46768b","slug":"no-following-traffic-rules-in-sambhal-sambhal-news-mbd3283512200","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन मौन
विज्ञापन
संभल में यातायात माह के प्रथम सप्ताह में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए चंदौसी चौराहा से गुजरते ब?
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। यातायात नियमों के पालन को बनाए गए नवंबर माह के पहले सप्ताह में ही जमकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो हेलमेट के प्रति जागरूकता है और न ही सीट के प्रति कोई सजग है। वहीं कोई ही ऐसा बाइक सवार सड़क से गुजरता है जिस पर तीन सवारी न हो। इसके सबके बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। हैरानी की बात यह है कि पिछले दस महीनों के भीतर जिलेभर से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। इसके बाद भी वाहन चालक सबक लेने को तैयार नहीं हैं। अब इस महीने भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
दरअसल नगर के सबसे व्यस्त स्थानों में चंदौसी चौराहा माना जाता है। जहां वाहनों की सबसे ज्यादा आवाजाही रहती है। बुधवार को चंदौसी चौराहे पर अमर उजाला की टीम ने करीब आधा घंटे तक यातायात नियमों के पालन की हकीकत जानने की कोशिश की। एक दो को छोड़कर जितने भी बाइक सवार गुजरे बिना हेलमेट और ट्रिपिल राइडिंग करते हुए गुजरे।
यूं तो चौराहे पर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे लेकिन गुजरते बाइक सवारों को देखकर लगा कि इन्हें इससे कोई सरोकार नहीं है। न किसी को यातायात नियमों के पालन करने की फ्रिक है और न जिम्मेदारों को पालन कराने की। हैरानी की बात यह है कि जिस माह में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चल रहा हो उस माह में ही नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
दस महीने में करीब 60 लाख का जुर्माना दे चुके हैं वाहन चालक
संभल। जिलेभर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों की संख्या बहुत है। लगातार होते हादसों और जाती जानों के बाद भी ज्यादातर वाहन चालक नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं।
दरअसल जनवरी से अक्तूबर तक करीब 60 लाख रुपये का जुर्माना 22 हजार लोगों पर लग चुका है। इसमें सबसे ज्यादा जुर्माना अदा करने वाले वह लोग हैं जिन्होंने हेलमेट नहीं लगाया या सीट बेल्ट नहीं बांधी। इतना ज्यादा जुर्माना देने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।