फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no bird flu in 100 semple

राहत : बर्ड फ्लू की जांच को भेजे गए 100 सैंपल की जांच निगेटिव, निगरानी बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
no bird flu in 100 semple
चंदौसी। जिले में अभी तक किसी मुर्गे अथवा पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। पशुपालन विभाग ने करीब 100 नमूने लेकर बरेली लैब को भेजे हैं, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है पर खतरा अभी टला नहीं है। प्रशासनिक तंत्र के साथ-साथ आमजन को भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू पश्चिमी यूपी में भी दस्तक दे चुका है और संभल जिले में पिछले कई दिनों से अलर्ट है। पशुपालन विभाग और वन विभाग निगरानी में लगे हैं। कड़कड़ाती ठंड में जिले में जगह-जगह कबूतर, कौवे व चिड़िया मरी हुई मिल रही हैं। देहात व नगर क्षेत्र में मृत पक्षियों के मिलने पर बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन पक्षियों की सामान्य मौत सामने आई है। पशुपालन विभाग जिले में संचालित पोल्ट्री फार्म, मृत मिले पक्षियों के करीब 100 सैंपल लेकर बर्ड फ्लू की जांच के लिए बरेली की आईवीआर लैब में जांच को भेज चुकी है। लैब की जांच रिपोर्ट में अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां स्वस्थ मिली हैं। यह प्रशासन और जनता के लिए राहत की देने वाली बात है।
विज्ञापन

सात दिनों में यहां मिले मृत पक्षी
- 12 जनवरी को सिरसी के मोहल्ला शर्की में मृतक कबूतर मिले
- 13 जनवरी को जुनवाई के मुजफ्फरपुर में दो कबूतर मृत मिले।
- 14 जनवरी को जुनावई के नंगला डुमायल में कौवा, चंदौसी में कबूतर मृत मिला।
-16 जनवरी को पवांसा में स्कूल के पास मृत चिड़िया मिली।
बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट है। जिले में कहीं भी लक्षण नही मिले हैं। लैब को भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वन विभाग और पशुपालन विभाग नजर बनाए हैं। सूचनाओं के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया है, जिसका नंबर 05921-243035 है। अब तक जिले में मृत मिले पक्षियों की मौत सामान्य तरीके से हुई है। विनोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed