फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No air or water for the patients... a very miserable life

Sambhal News: मरीजों के लिए हवा न पानी...बड़ी बेजार जिंदगानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
No air or water for the patients... a very miserable life
चंदौसी। सीएचसी में बिजली-पानी के इंतजाम न होने से मरीजों के साथ साथ उनके तीमारदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां लगे दो वाटर कूलर भीषण गर्मी में गर्म पानी उगल रहे हैं। ऐसे में मरीजों के तीमारदार ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकते हैं और मजबूरी में उन्हें रुपये खर्च कर ठंडे पानी खरीदना पड़ता है। वहीं, बिजली गुल होने पर मरीज बिना हवा के चिकित्सक कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

नगर की सीएचसी में प्रतिदिन दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सीएचसी में भीषण गर्मी में ठंडे पानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। यहां टीबी कक्ष के बाहर लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा है, तो वहीं महिला विंग और इमरजेंसी रूम के बाहर लगे दोनों पेयजल उपकरण भीषण गर्मी में गर्म पानी उगल रहे हैं। इसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मजबूरी में लोग ठंडे पानी के लिए इधर उधर भटकते हैं, फिर मजबूरी में रुपये खर्च कर ठंडे पानी की बोतल ले रहे हैं। वहीं बिजली गुल होने के बाद मरीज व उनके तीमारदार बिना पंखे हवा के चिकित्सक कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। मरीजों का कहना है कि आस पास सबसे बड़ी सीएचसी होने के बाद भी यहां अव्यवस्थाएं फैली हुई है। अधिकारी भी अपने निरीक्षण के दौरान सिर्फ खानापूर्ति कर चले जाते हैं। लेकिन बुनियादी पानी- बिजली की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देते। जिसके चलते मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


कोट
खराब वाटर कूलर रिपेयर कराने के लिए पालिका से कई बार कहा जा चुका है। वहीं बिजली गुल होने पर इनवर्टर लोड नहीं उठा पाते।
-डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed