{"_id":"6ac55a5850c5dab4e401b008","slug":"nhm-employees-worked-wearing-black-armbands-for-the-second-consecutive-day-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-141536-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एनएचएम कर्मियों ने दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एनएचएम कर्मियों ने दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर किया कार्य
Wed, 07 Oct 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। एनएचएम संगठन के पदाधिकारियों ने दो सूत्री मांगों के लिए दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर कार्य किया। जिलाध्यक्ष डॉ. तनवीर हैदर ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी परिसर में समान कार्य-समान वेतन व नियमितीकरण की मांग को लेकर संगठन के पदाधिकारियों समेत अन्य एनएचएम कर्मियों की ओर से बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया।
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से 8,9 व 10 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्वक धरना देकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यदि इस बीच भी सरकार की ओर से संगठन की मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं की गई, तो 12 अक्तूबर को एनएचएम कर्मी लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बसों के माध्यम से कूच करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि एनएचएम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में जिले में करीब 13 सौ एनएचएम कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, इन एनएचएम कर्मियों की ओर से निस्वार्थ भाव से ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में सेवा दी जा रही है। इस बीच, जिला महामंत्री हरवेंद्र यादव आदि रहे।