फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Newborn baby found in vacant plot in Sihora village

Sambhal News: सिहोरा गांव के खाली प्लाॅट में मिला नवजात शिशु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby found in vacant plot in Sihora village
जुनावई के गांव सिहौरा में खाली प्लाट में मिले नवरात ​शिशु को देखते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव सिहौरा में सड़क किनारे जिला पंचायत सदस्य के खाली प्लाॅट में शुक्रवार सुबह नवजात शिशु रोते हुए मिला। बच्चे की किलकारी सुन कर जब जिला पंचायत सदस्य की मां और पिता मौके पर पहुंचे तो बच्चे के पास एक सांप तथा दो कुत्ते नजदीक बैठे हुए मिले। ग्रामीणों ने नवजात को सुरक्षित निकाल कर थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात का मेडिकल परीक्षण कराया और चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को मामले की जानकारी दे दी है। थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य विजय यादव का गांव के नजदीक ही एक प्लाॅट है। शुक्रवार सुबह छह बजे करीब विजय यादव की मां मीना देवी और पिता करन सिंह यादव अपने प्लाॅट में तोरई की बेल से तोरई तोड़ रहे थे। तभी उन्हें किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तोरई की बेल के अंदर झांक कर देखा तो एक नवजात (बच्चा) रो रहा था और नजदीक ही एक सांप रेंग रहा था और दो कुत्ते भी वहां पहले से मौजूद मिले।
विज्ञापन

दंपती ने बच्चे को बेल की झाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और घर ले गए। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बच्चे का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है। जबकि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इस संबंध में चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी जा चुकी है। बच्चा अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


---------
एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने पुत्री को दिया जन्म
जुनावई। ब्लॉक क्षेत्र गांव की एक महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। गांव रिबाड़ा निवासी सोनू कुमार ने अपनी पत्नी बेबी को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार देर शाम 102 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। कुछ ही देर बाद एंबुलेंस उनके घर पर पहुंच गई। जब महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था तभी उसकी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इसके बाद एमटी मोहित कुमार ने आशा नारायन देवी तथा एंबुलेंस चालक तेजपाल की मदद से एंबुलेंस में प्रसव कराया। इसके बाद मां व उसकी बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं महिला के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश यादव ने बताया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed