फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   new year party in sambhal

रंगारंग कार्यक्रमों से किया नए साल का स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
new year party in sambhal
चंदौसी में रोटरी क्लब सिटी स्टार के हैपी न्यू ईयर कार्यक्रम में झूमती महिला रोटेरियन। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। जिले में मंगलवार की सुबह से ही नए वर्ष के स्वागत के आयोजनों की शुरूआत हो गई। जो देर रात तक जारी रही। तमाम लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों का सजाया। लोगों ने फोन और सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई संदेश दिए। जबकि कुछ स्थानों पर नए वर्ष के स्वागत के लिए छोटे बड़े आयोजन भी हुए। संभल जिले के दुगावर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 2020 की आकृति बनाकर नए वर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्रामीण मानव विकास समिति की महिलाओं ने खुद को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने का संकल्प लिया। स्वयं सहायता समूह की वरिष्ठ सदस्य एवं बुजुर्ग महिला मोहनदेई ने कहा कि जब से वह स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनी हैं। तभी से उन्हें तरक्की का रास्ता मिला है। अब पशुपालन करके दूध का उत्पादन कर रही हैं। आर्थिक तौर पर सक्षम हो चुकी हैं। इसी बैठक में शिव नंदन गिरी ने कहा कि नाबार्ड के साथ मिलकर शक्ति एप लांच किया गया है। अब दुग्ध उत्पादक महिलाओं को सभी सूचनाएं हिंदी में मिल सकेंगी। कार्यक्रम का संचालन जयनारायन जैना ने किया।
विज्ञापन

सेंट एंथोनी स्कूल की प्रधानाचार्य और सेंट एंथोनी आईटीआई के प्रधानाचार्य के के गुप्ता ने सभी महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। बिजेंद्र सिंह ने भी भाग लिया। सरायतरीन में महिला शक्ति संगठन की सदस्यों ने नृत्य किया और नव वर्ष मनाया। इनका नेतृत्व अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने किया। महिलाओं ने कहा कि नए वर्ष में अब कोई बवाल न होने पाए। ऐसे इंतजाम किए जाएं। साधना गुप्ता, कविता गुप्ता, बृजबाला, निशि वार्ष्णेय, विनीता वार्ष्णेय आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed