फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   New GST rates boost business, boost sales

Sambhal News: नई जीएसटी दरों से चमकने लगा कारोबार, बिक्री बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
New GST rates boost business, boost sales
संभल में शोरूम में रखे इलेक्ट्रानिक आइटम। संवाद
संभल। जीएसटी की नई दरों को लेकर कारोबार पर अच्छा असर दिखाई दे रहा है। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्राॅनिक्स बाजार में रौनक छाई हुई है। बुकिंग और खरीदारी लगातार हो रही है। कारोबारी इसका मुख्य कारण जीएसटी की नई दरें और पुरानी दरों में 10 प्रतिशत की कटौती मान रहे हैं। इसके चलते बाजार में खरीदारी बढ़ी है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही लोगों ने वाहनों की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। कारोबारियों का कहना है कि नई जीएसटी दरों से कारोबार में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर से लागू की गई हैं। वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी की जगह अब 18 प्रतिशत जीएसटी लग रही है। जो कार आठ लाख रुपये की थी, उस पर 80 हजार रुपये की कटौती हुई है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर भी लगनी वाली 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। पहले जो सामान 10 हजार रुपये का था, वह अब नौ हजार रुपये का मिल रहा है। इसका लाभ ग्राहक उठा रहे हैं।
विज्ञापन

संभल में इलेक्ट्रानिक पर आइटमों की ब्रिकी बढ़ी है। यहां लोगों ने इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की बुकिंग करा दी हैं। इनमें एसी, टीवी, एलईडी आदि शामिल हैं। तो वहीं, रोजमर्रा के सामान जैसे हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टॉयलेट साबुन, टूथब्रश आदि की बिक्री करीब 20 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी-मार्ट के मालिक फरहीम ने बताया कि पुरानी जीएसटी दर का सामान है लेकिन नई जीएसटी दर के मुताबिक बिक्री कर रहे हैं। ग्राहक को नई दरों पर सामान दिया जा रहा है। इन सामान पर जीएसटी 18 से 12 प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत कर दी गई हैं। जीएसटी दरों की वजह से कारोबार पर अच्छा असर दिखाई दे रहा है। हुंडई शोरूम से जीएसटी की नई दरों के बाद से सात कारों की बुकिंग हो चुकी है। इससे पहले महीनेभर में दो से चार कारें ही बुक की जा रही थीं।
बदर मोटर शोरूम पर हीरो कंपनी बाइकों की बिक्री बढ़ी है। 100 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। इन कारोबार से जुड़े दूसरे कारोबारी भी जीएसटी की नई दरें लागू होने से कारोबार बढ़ने की बात कह रहे हैं।
00000000000

.जीएसटी की नई दरें लागू होने से कारोबार अच्छा हो रहा है। क्योंकि एक बाइक पर करीब 10 हजार रुपये कम हुए हैं। ऐसे में लोग बाइक खरीदने के लिए उत्साहित हो रहे हैं।
-यूसुफ मलिक, मैनेजर बदर मोटर
000000000000

.इस समय कारोबार और बेहतर हो रहा है। जिन आइटमों पर दाम कम हुए हैं उनकी लोग खरीदारी कर रहे हैं। लोगों ने एडवांस में बुकिंग करा दी है। यह अच्छा संकेत है।

-सर्वेश कुमार, मालिक सिंह इलेक्ट्रानिक
00000000000

.कारोबार की दृष्टि से जीएसटी की नई दरें लागू होने ठीक रहा। लोग सस्ते हुए सामान को खरीद रहे हैं। देखा जाए तो सामान की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है।
-हरिओम गंभीर, मालिक शोभाराम चंद्रहास फर्म
000000000000

.जीएसटी की नई दरें लागू होने से कारों के दाम कम हुए हैं। जिसे लेकर लोगों में कारों की खरीदारी के लिए उत्साह बढ़ा है। शोरूम से कारें लगातार बुक हो रही हैं।
-यश कुमार, टीम लीडर हुंडई शोरूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed