{"_id":"6336014ac75a7167c40e00f5","slug":"new-gardens-and-two-small-nurseries-will-be-developed-in-38-villages-chandausi-news-mbd442824128","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 गांव में नवीन उद्यान और दो छोटी नर्सरी होंगी विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 गांव में नवीन उद्यान और दो छोटी नर्सरी होंगी विकसित
सार
जिले में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा किनारे के चयनित 38 गांवों में नवीन उद्यान (बाग) व दो नर्सरी लगवाने का लक्ष्य उद्यान विभाग को मिला है। लाभार्थी किसान को तीन हजार रुपये प्रति माह प्रति हेक्टेअर की दर से तीन साल तक दिए जाएंगे। लाभार्थी किसान को दो फोटो, पासबुक की छाया प्रतिलिपि, आधार कार्ड की छाया प्रतिलिपि, जमीन की नकल, खतौनी, खसरा व दस रुपये के स्टांप पेपर पर बाग बनाए रखने के लिए शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा किनारे के चयनित 38 गांवों में नवीन उद्यान (बाग) व दो नर्सरी लगवाने का लक्ष्य उद्यान विभाग को मिला है। यह योजना किसानों के लिए अनुदान पर लागू हुई है। बाग लगाने पर तीन हजार रुपये प्रति माह तीन साल तक मिलेंगे।
संभल जनपद में नमामि गंगे योजना में गंगा किनारे के ब्लाक रजपुरा, गुन्नौर, जुनावई क्षेत्र के 38 गांव शामिल हैं। नमामि गंगे औद्योगिक विकास के योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 150 हेक्टेयर क्षेत्र में नवीन उद्यान किसानों की जमीन के लगवाने का लक्ष्य मिला है। लाभार्थी कम में कम 0.20 हेक्टेयर से लेकर एक हेक्टेयर तक भूमि में बाग लगवा सकता है। लाभार्थी किसान को तीन हजार रुपये प्रति माह प्रति हेक्टेअर की दर से तीन साल तक दिए जाएंगे। यानी एक हेक्टेयर बाग के लिए तीन साल में एक लाख आठ हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में जाएगी। इसके अलावा एक विकास खंड में दो छोटी पौधशाला भी स्थापित कराने का लक्ष्य है। ताकि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप स्थानीय स्तर पर रोपण के लिए पौधे मिल सकें। एक हेक्टेअर की पौधशाला में 25 हजार कलमी फलदार, बीजू फलदार पौधे उत्पादित करने होंगे। पौधशाला की लागत करीब 15 लाख रुपये आएगी। इसका 50 फीसदी अनुदान यानी 7.5 लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही पौधशाला का लाइसेंस भी दिया जाएगा।
तीन ब्लॉक में योजना के अंतर्गत ये गांव हैं शामिल
नमामि गंगे योजना में तीन ब्लॉक के गांव मोलनपुर डांडा, दीपपुर डांडा, करकौरा, भोतपुर, सिसौना डांडा, डुप्टाकलां, चाऊपुर डांडा, सिकंदरपुर खागी, जिजौरा डांडा, भीकमपुर जागीर डांडा, रामपुर खादर डांडा, जमालपुर डांडा, शाहजहांनाबाद डांडा, फीरोजपुर, मीरमपुर, फरीदपुर, गंगावास, बिचपुरी सैलाब, ईसमपुर डांडा, रसूलपुर, असदपुर, भौनानगला, नगला अजमेरी, अहरौला नवाजी, सिरसा बुजुर्ग पुख्ता, खिरकवारी टप्पा वैश्य, रामनगर टप्पा वैश्य, मैदावली, सिंघौला पुख्ता, नगला रूखडा पुख्ता, नाहरपुर, समसपुर गंग, रघुपुर पुख्ता, मई हुसैनपुर पुख्ता, मिठनपुर, भावरू बरखेड़ा लक्ष्मीपुर, बझांगी, मैगरा शामिल हैं।
विज्ञापन
बाग में ये फलदार पौध लगा सकेंगे
बाग में किसान अनुदान पर फलों में आम, अमरूद, आंवला, बेर, बेल, अनार, शरीफा, इनके अलावा कागजी नींबू, कटहल व समस्त गुणवत्ता वाले कलमी पौधे लगवा सकेंगे।
लाभार्थी किसान को दो फोटो, पासबुक की छाया प्रतिलिपि, आधार कार्ड की छाया प्रतिलिपि, जमीन की नकल, खतौनी, खसरा व दस रुपये के स्टांप पेपर पर बाग बनाए रखने के लिए शपथ पत्र देना होगा।
सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, संभल