{"_id":"67880267e8debf43400fed44","slug":"ncc-cadets-celebrated-army-day-with-pomp-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118327-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एनसीसी कैडेट्स ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एनसीसी कैडेट्स ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस
Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
शन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा थल सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
संभल। रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा थल सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर मैंकिल सागर और शिवम धारीवाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे प्रबंधक मनीष चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टांडाकोठी से शुरू होकर मतावली पट्टी जग्गू, ओबरी, रचेटा, चंदवार गांव होकर मनोटा में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य जन मानस को भारतीय सेना के बलिदान, पराक्रम एवं शौर्य से परिचित कराना था। रैली का मार्गदर्शन हवलदार पुष्पेंद्र यादव द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 15 जनवरी 1950 को आज के दिन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करिअप्पा द्वारा थल सेना के प्रथम अध्यक्ष के रूप में कार्य भार ग्रहण किया गया था, तब से आज तक थल सेना ने विश्व के अनेक स्थानों पर भारतीय तिरंगा गर्व के साथ फहराया है।
थल सेना के इस जज्बे को आज के दिन संपूर्ण राष्ट्र नमन करता है और भारतीय होने पर फख्र्र महसूस करता है। कमान अधिकारी कर्नल सुनील कॉल ने कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। 33 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा कैडेट्स को जूस एवं चिप्स का वितरण किया गया। रैली को सफल बनाने में कैडेट रेशु, ज्योति पाल, सुरभि आर्य, पद्मा, सलोनी, सरिता, सोनम आदि का सहयोग रहा।