फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   navratri

महागौरी की पूजा- अर्चना के लिए उमड़े भक्त

Mon, 10 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौसी/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौसी/ संभल Updated Mon, 10 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 शारदीय नवरात्र के नौवें दिन मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महागौरी का विधि विधान से पूजन अर्चन हुआ। मंदिरों में मां भगवती की पूजा अर्चना के  लिए ब्रह्ममुहर्त में ही लंबी कतारें लग गईं। देर रात तक मंदिरों में महाआरती के  आयोजन हुए।

मौलागढ़ स्थित मां कंकाली मंदिर की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही  श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी नजर आईं। हर तरफ मां की भक्ति में डूबे  भक्तों का नजारा दिखा। जयकारों से माहौल ममतामय हो गया। देर शाम आरती के  बाद प्रसाद वितरण हुआ। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला।
विज्ञापन


श्रीराम बाग धाम स्थित मां सिद्धिदात्री नवदुर्गा देवी धाम पर महागौरी की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। दोपहर तक पूजा अर्चना की गई। दिन भर घरों में महिलाओं ने मां के छंद गाकर महिमा का गुणगान किया। देर शाम भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां की पूजा की।  भव्य आरती में शामिल हुए। सीता रोड स्थित बगिया वाली माता मंदिर पर दिन भर पूजन अर्चन के बाद अष्टमी पर कन्याओं को भी जिमाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed