फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Navodaya Vidyalaya's entrance exam can apply till 31

Sambhal News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा को 31 तक कर सकते है आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya's entrance exam can apply till 31
गुन्नौर। जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर गुन्नौर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के इच्छुक छात्रों को 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। मेरिट में स्थान पाने वाले छात्रों को ही विद्यालय में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय रसूलपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 40 सीट हैं। जनपद में कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दो जनवरी से शुरू हो गए हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। अभ्यर्थी के पास आधार कार्ड हो, जिले के निवास के लिए माता-पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र लगाना होगा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के लिए जरूरी योग्यता
आवेदक वर्तमान सत्र 2022-23 में जिस जिले में प्रवेश चाहता है, उस जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
- आवेदक की जन्मतिथि एक जनवरी 2011 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य होनी चाहिए।
- कक्षा तीन, चार, पांच लगातार एवं पूरे सेशन में पढ़ाई की हो।
-पिछले सेशन में कक्षा पांच पास करने वाले अथवा कक्षा छह में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन के योग्य नहीं होंगे।
- प्रवेश के कुल चयन में से 75 फीसदी विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र से लिए जाएंगे।
- कुल सीटों में से कम से कम एक तिहाई सीटों पर छात्राओं का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed