फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nauratra today, people come to devi mandir

नवरात्र आज से, देवी मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का मेला

Wed, 10 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Wed, 10 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
nauratra today, people come to devi mandir
संभल के बाजार में नवरात्र को लेकर माता की चुनरी खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala

संभल/चंदौसी। पितृ-विसर्जन के बाद मंगलवार को दोपहर बाद से ही नवरात्र की तैयारी में तेजी आई। मंदिर सज गए। घरों में घट स्थापना के लिए पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंचे। देर रात तक लोगों ने चुनरी से लेकर पूजन सामग्री और व्रत के लिए फल आदि खरीदे। इस दौरान मंगलवार को बाजार में चहल-पहल रही। नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहे हैं। संभल के हल्लूसराय स्थित चामुंडा मंदिर भीड़ होने के मद्देनजर बेरिकेडिंग कर दी गई है। हल्लू सराय में कलश यात्रा निकाली गई है। सरथल चौकी में श्रद्धालुओं ने ज्वाला जी से लाकर ज्योत की स्थापना की है। इस बीच पंडित महीपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह 7.30 बजे घट की स्थापना का मुहूर्त है। नौ दिनों तक विधि विधान से पूजन करने पर घर परिवार में समृद्धि आएगी।

विज्ञापन

इस बार नवरात्र में कई विशेषताएं हैं। पहली बात तो इस बार कोई तिथि क्षय नहीं है, इसलिए नवरात्र पूरे दिन के होंगे। जो सुख एवं संपदा का संकेत है। 29 अक्तूबर तक चलने वाले नवरात्र में इस बार सिंह की सवारी वाली मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी और विजय दशमी के दिन हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। इसके लिए सभी देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। इसके अलावा पूजन सामग्री की भी जगह-जगह दुकानें लग गई हैं। 
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रों की तैयारियां शहर व ग्रामीण अंचलों में जोरशोर से की जा रही है। सभी देवी मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया संवारा जा रहा है। कई मंदिरों में रोशनी का भी बेहतर प्रबंध किया गया है। क्योंकि सुबह चार बजे से ही माता के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। महिला कांस्टेबलों को भी तैनात किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद ने मंदिरों को जाने वाले रास्तों की साफ सफाई कराने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। पालिकाध्यक्ष इंदूरानी ने बताया कि सभी मंदिरों के आसपास व रास्तों पर पथ प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed