{"_id":"6267041c0d02ef2c454b1d0e","slug":"naughty-youth-set-fire-to-14-bigha-wheat-crop-of-sharecropper-sambhal-news-mbd4259684114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती युवक ने बटाईदार की 14 बीघा गेहूं की फसल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती युवक ने बटाईदार की 14 बीघा गेहूं की फसल में लगाई आग
विज्ञापन
पवांसा क्षेत्र के गांव में रविवार रात एक शरारती युवक ने बटाईदार की 14 बीघा गेहूं की फसल में आग लगा दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं किसान ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है। सूचना पर लेखपाल ने पहुंच जांच-पड़ताल की है।
पवांसा क्षेत्र के गांव रफीपुर निवास नरवीर ने एक किसान से गैरआबाद जंगलपुर गांव में एक साल के लिए 14 बीघा भूमि बटाई पर ली थी। जिसमें उसने गेहूं की फसल को बोया था। रविवार की रात करीब 11:30 बजे गैरआबाज जंगलपुर के शरारती युवक ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। आग की लपटों को देख खेतों में गेहूं की निकासी कर रहे किसान मौके की ओर दौड़ पड़े। वहां देखा कि एक युवक घटनास्थल से भाग रहा था। किसानों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर बटाईदार नरवीर अपने परिजनों से साथ पहुंच गया। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई थी। किसानों ने मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया।
बटाईदार नरवीर का कहना है कि आरोपी युवक ने आग क्यों लगाई है इसका पता नहीं, हमारी उससे रंजिश नहीं थी। दतावली निवासी एक किसान से एक वर्ष के लिए 14 बीघा भूमि बटाई पर लेकर फसल बोई थी। आग से करीब 1.35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार की सुबह गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना लेखपाल को भी दी गई। मौके पर पहुंचकर लेखपाल ने जांच पड़ताल की।