फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   National Farmers Struggle Committee (Apolitical) staged a sit-in

Sambhal News: राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति अराजनैतिक ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
National Farmers Struggle Committee (Apolitical) staged a sit-in
चंदौसी तहसील में धरना देते राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के पदा​धिकारी: स्रोत- संगठन
चंदौसी। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति अराजनैतिक ने बुधवार को तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में चंदौसी- शाहबाद मार्ग से बनियाठेर हाईवे तक प्रस्तावित फोरलेन निर्माण में गलत तरीके से कच्चे रास्ते की भूमि नापने के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर आरोप लगाए। साथ ही, छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशुतोष मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि गांव असालतपुर जारई से दो किलोमीटर आगे पीडब्ल्यूडी द्वारा तीन किलोमीटर फोरलेन मार्ग का निर्माण बनियाठेर के चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे तक किया जाना है। इस मार्ग के निर्माण में कुछ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मिली भगत कर गलत कार्य कर रहे हैं। फोर लाइन मार्ग की नपत ठीक से नहीं कर रहे। कच्चे मार्ग को बीच में से न नापकर दोनों तरफ से नाप रहे हैं और किसानों की एक ही साइड की भूमि को नाप रहे हैं जबकि उन्हें कच्चे मार्ग के बीच में से नाप करनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा फोर लेन के निर्माण में किसानों को सर्किल रेट के हिसाब से चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। ज्ञापन में आवारा गोवंश पशुओं को गोशाला में भेजने और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर ज्ञापन में दी गई मांग पूरी नहीं होती है तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में राहुल कश्यप, रामपाल सिंह, अमर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह तोमर, ओमवीर सिंह, मुकेश शर्मा, भीकम जाटव, ओंकार सिंह, मोहर सिंह, अवधेश कुमार, करण सिंह, शानू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed