{"_id":"61d1fec5baee0150c177f276","slug":"narauli-won-the-match-by-two-wickets-chandausi-news-mbd4147542184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौली ने दो विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौली ने दो विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। चंदौसी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में स्व. बाबू ब्रज किशोर गुप्ता की स्मृति में 9वां सीआईसी कप अंतर विद्यालयीय क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार को दूसरे दिन सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली व राजेश कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज चंदौसी के बीच मैच खेला गया। जिसमें चंदौसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चंदौसी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरौली की टीम ने 11 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। सीडीओ के स्टेनो सुनील कुमार ने अरबाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरा मैच जगदीश शरण सरस्वती इंटर कॉलेज चंदौसी व बहजोई इंटरमीडिएट कॉलेज बहजोई के बीच होना था। मगर किसी कारणवश बहजोई की टीम नहीं पहुंच सकी। जिस कारण चंदौसी की टीम को वाकओवर दे दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को पहला सेमीफाइनल में चंदौसी इंटर कॉलेज व सरदार सिंह इंटर कॉलेज नरौली तथा दूसरा सेमीफाइनल में आरएस इंटर कॉलेज व जगदीश शरण सरस्वती इंटर कॉलेज के बीच होगा। मैच में अंपायरिंग राजू बनर्जी, मनीष दिवाकर, कामेंट्री नरेंद्र कुमार व ब्रजेश प्रसाद तिवारी ने की। रेफरी की भूमिका अश्विनी शर्मा ने निभाई। इस दौरान नवनीत कुमार, सत्यपाल, मंगेश कुमार, तरुण वार्ष्णेय, ओम प्रकाश, अजय गुप्ता, नरेश पाल यादव आदि रहे।