{"_id":"5df92f948ebc3e881633819a","slug":"nagar-palika-bord-meeting-in-sambhal-chandausi-news-mbd333220755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में चार प्रस्तावों को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में चार प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। पालिका की बोर्ड बैठक में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन समेत चार प्रस्तावों को हरी झंडी मिली, जबकि एक प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक के लिए टाल दिया गया।
मंगलवार की दोपहर दो बजे करीब नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह व अधिशासी अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह तथा अन्य सभासदों की मौजूदगी में पालिका बोर्ड की बैठक प्रारंभ हुई। इस बीच सभासदों में वार्ड संख्या 18 के सभासद व भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने नगर में पीने के गर्म पानी की व्यवस्था को लेकर हॉट गीजर लगाए जाने की बात कही।
इसके अलावा अन्य सभासदों ने पालिका की ओर से नगर में बनीं दुकानों के स्वामियों की मृत्यु हो जाने पर आगामी प्रक्रिया कराए जाने तथा नगर में कूड़ा निस्तारण आदि की मांगें रखीं। इसी क्रम में बैठक के दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने, मानचित्र स्वीकृति पर 25 प्रतिशत शुल्क बढ़ाए जाने, पालिका की पक्की दुकानों का बकाया किराया मय जुर्माना वसूल किए जाने तथा आठ सामुदायिक शौचालयों पर केयर टेकर रखे जाने के प्रस्ताव पर सदन की हरी झंडी मिली। वहीं नगर के पजाया पर बनाई गई पार्किंग के शुल्क के प्रस्ताव को आगामी बैठक के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सदन में मानचित्र स्वीकृति पर वर्तमान शुल्क से दोगुना शुल्क बढ़ाकर वसूलने की बात रखी गई, लेकिन सिर्फ 25 प्रतिशत शुल्क बढ़ाए जाने पर सदन की सहमति मिली। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रस्ताव को सदन की सहमति मिलने से नगर में स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा।