{"_id":"6743d820380d2fe8fa0e97e8","slug":"my-brother-died-due-to-police-firing-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116801-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस की गोली से हुई मेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस की गोली से हुई मेरे भाई की मौत
Mon, 25 Nov 2024 07:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद के बाहर हुए बवाल में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटगर्वी निवासी नईम (35) की मौत हो गई। नईम के छोटे भाई तसलीम ने पुलिस को भाई की माैत का जिम्मेदार बताया है। आरोप लगाया कि पुलिस की गोली से मेरे भाई की माैत हुई है। वहीं मृतक के मामा इरशाद हुसैन ने संभल सीओ अनुज चाैधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
तसलीम ने बताया कि उनके बड़े भाई नईम फतेहउल्ला सराय में मिठाई की दुकान चलाते थे। दुकान पर समोसे भी बनते हैं। इसलिए रविवार की सुबह वह दुकान के लिए रिफाइंड लेने घर से निकले थे। कहा कि जामा मस्जिद के नजदीक उन्हें गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को भगा दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के मामा ने कहा कि सीओ ने भीड़ को लाठी से धकेलना शुरू किया था। इसके बाद भीड़ भड़क गई और फिर बवाल हो गया।