संभल। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान को लेकर उलमा ने आक्रोश जताया। साथ ही एएसपी को ज्ञापन सौंपकर वसीम रिजवी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि वसीम रिजवी ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी की है। उनकी तौहीन मुसलमान बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
गुरुवार को मुफ्ती आलम रजा खां नूरी के नेतृत्व में उलमा ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान पर आक्रोश जाहिर करते हुए एएसपी आलोक कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके बयान से मुल्क की शांति भंग होने की भी संभावना है। वसीम रिजवी पर झूठे व भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया। साथ ही वसीम रिजवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मौलाना इमरान, मौलाना फईम, मौलाना अजीम, सदर हाजी जफर अंसारी, मौलाना इमरान बराही, कारी फरमान बराही, कारी मोहम्मद शराफत बराही, मौलाना मुनाजिर, मौलाना फहीम, कारी अब्दुल शकूर, कारी गुलाम यसदानी, मौलाना अकरम, हफीज जाफर, मौलाना इकराम, हाफिज फाजिल, हाजी मुशाहिद, अकबर खां, हाजी शमीम, मौलाना अतीक आदि मौजूद रहे।