फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murer of farmer in chandausi sambhal

खेत से मिट्टी खनन देखने गए किसान युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
murer of farmer in chandausi sambhal
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र में एक खेत स्वामी युवक का शव संभल-चंदौसी मार्ग पर झंडा वाला बाग के पास सड़क पर मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान है। जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। रविवार की शाम को कोई युवक उसे घर से बुलाकर खेत पर ले गया था, जहां उसके खेत से खनन कारोबारी मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। उसके शव को छोड़कर खनन करने वाले सभी भाग गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाने की नरौली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रात के दौरान लगातार अनाधिकृत खनन चल रहा है। नरौली के निकटस्थ अलावरपुर ग्राम पंचायत मजरा भाटौर गांव निवासी चंद्रभान सिंह (25) पुत्र स्वर्गीय सोहन लाल के चाचा रोहन लाल पुलिस इंस्पेक्टर हैं, जिनकी तैनाती मथुरा में है। उसके दो भाई हैं जो बाहर रहते हैं। घर पर सिर्फ चंद्रभान, उसकी पत्नी गीता व ग्यारह माह की बेटी मोहिनी रहती है। चंद्रभान की पत्नी गीता ने बताया कि उसके खेत में खनन करने वाले तीन रातों से लगातार मिट्टी खनन कर रहे थे। उसके पति रविवार की शाम को घर पर ही थे, तभी एक युवक घर पर आया और उसके पति को बुलाकर खेत पर ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसका पति रातभर घर नहीं आया। उसने समझा कि खेत पर मिट्टी खुदाई देख रहे होंगे लेकिन सोमवार को तड़के ही सूचना मिली कि उसके पति का शव झंडा वाला बाग के पास सड़क पर पड़ा है। सूचना मिलते ही गीता बेहोश हो गई। नरौली चौकी पुलिस पहुंची और सीधे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के गुप्तांगों व चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। इधर बनियाठेर के प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि चेहरे पर खरोंच के अलावा कोई जाहिरा चोट नहीं दिख रही थी। संभावना यह भी कि यह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया हो, इसे उपचार के लिए ले जा रहे हों, रास्ते में मौत हो जाने पर मिट्टी खोदने वाले इसे रास्ते में डालकर भाग गए हों। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। फिलहाल सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed