फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murer for dowry in sambhal

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला की हत्या, पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
murer for dowry in sambhal
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में दहेज की खातिर महिला की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो कोहराम मच गया। आरोपी पति समेत अन्य लोग महिला का शव घर में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सोमवार की भोर करीब साढ़े चार बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी श्यामवीर की पत्नी ममता (25) की मौत हो गई। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को हुई। महिला के मायके वालों के आने से पहले ही पति और ससुराल के अन्य लोग महिला का शव घर में छोड़कर भाग गए। गुन्नौर के गांव बिजुआ नगला निवासी महिला के भाई धर्मवीर ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी पांच वर्ष पहले श्यामवीर के साथ की थी। शादी के बाद से ही बहन का पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो पीड़ित की बहन को मारापीटा गया। इसके लिए कई बार पंचायत हुई। जिसके बाद पति और ससुरालियों ने मांग करना बंद कर दी। पीड़ित ने बताया कि 15 दिन पहले फिर से पांच लाख रुपये और सोने की चैन की मांग की गई। विरोध किया तो मारपीट की गई। अब सोमवार की सुबह फंदे से लटका कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के भाई की तहरीर के आधार पर पति श्यामवीर, सास वेदवती उर्फ वीरवती व ससुुर श्योराज सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रजपुरा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप सिरोही ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed