फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder of police inspectors brother in sambhal

रॉड से पीटकर की गई थी इंस्पेक्टर के भाई की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder of police inspectors brother in sambhal
चंदौसी। पुलिस भले ही कुछ भी कहे लेकिन भाटौर में रविवार की रात पुलिस इंस्पेक्टर भतीजे चंद्रभान की हत्या खनन कारोबार से ही जुड़ी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि चंद्रभान की जमकर पिटाई की गई है, वह लोहे की राड से। उसके शरीर पर कई चोटें हैं। उसकी मौत का कारण लीवर फटना और दो पसलियां टूटना बताया गया है। परिजनों की तहरीर पर घर से बुलाकर ले गए दो खनन कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्यारोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खनन कारोबारियों द्वारा बनियाठेर थाना क्षेत्र के अलावरपुर ग्राम पंचायत के मजरा भाटौर गांव निवासी चंद्रभान के खेत में अनाधिकृत तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। रविवार की शाम को खेत स्वामी चंद्रभान को दो लोग घर से बुलाकर ले गए। बताते हैंकि खेत स्वामी ने अधिक गहराई से मिट्टी खोदने से रोका तो खनन कारोबारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और सात फीट गहराई तक मिट्टी खोद ली।
विज्ञापन

जब उसने विरोध किया तो खेत स्वामी की पीटकर हत्या करके उसके शव को संभल-चंदौसी मार्ग पर झंडा वाला बाग के पास फेंककर भाग गए। पुलिस पर खनन कारोबारियों को सरंक्षण देने के आरोप पहले से ही लग रहे थे। पुलिस घटना को वाहन दुर्घटना बताती रही। लेकिन मृत चंद्रभान के सगे चाचा रोहन लाल पुलिस इंस्पेक्टर है, उन्होंने अपने नजरिये से देखा तो मामला साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दूसरे चाचा मोहन लाल की तहरीर पर चंद्रभान को घर से बुलाकर ले गए नूरुद्दीनपुर उर्फ राज गांव निवासी बबलू व विपिन के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट लिखाई है। हत्यारोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। इधर पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि चंद्रभान की मौत लीवर फटने व पसलिया टूटने के कारण हुई है। उसके कंधे, पीठ, छाती, सीधे हाथ व चेहरे पर चोट के निशान है, उसकी जमकर पिटाई की गई है, संभवत: लोहे की राड का भी प्रयोग किया गया है। थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

-नरौली चौकी पुलिस की भूमिका पहले से संदिग्ध लग रही है। जानकारी यह भी मिली है कि जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है वह लोग सोमवार की सुबह को भी नरौली पुलिस चौकी पर देखे गए हैं। फिलहाल तो घटना की नामजद रिपोर्ट लिखा दी गई है। जिसमें चंद्रभान की हत्या लोहे की राड से प्रहार करके किए जाने की बात भी लिखी गई है।
-रोहन लाल, पुलिस इंस्पेक्टर मथुरा (मृतक का चाचा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed