{"_id":"5d643a4c8ebc3e93c3157c3a","slug":"murder-in-sambhal-sambhal-news-mbd3198730106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर महिला को फंदे से लटका कर मार डालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर महिला को फंदे से लटका कर मार डालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव केबलपुर तिपेडा में महिला की फंदे से लटकने से मौत हुई है। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। मृतका के मायके वालों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सोमवार को गांव केबलपुर तिपेडा निवासी नेमपाल सिंह की पत्नी सुनीता की फंदे से लटकने से मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो वह पहुंच गए। दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गांव रूकनाबाद निवासी मृतका के पिता रामेश्वर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 4 वर्ष पहले की थी। शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके लिए कई बार पंचायत की गई। लेकिन इसके बाद भी आरोपी पति और ससुरालियों ने दहेज की खातिर प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
आए दिन मारपीट की गई। सोमवार को फंदे से लटका कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पति नेमपाल सिंह, ससुर हाकिम और सास भूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।