फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

धनारी में फांसी पर लटके मिले दो दोस्तों के श्ाव

Wed, 24 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल/ध्ानारी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल/ध्ानारी Updated Wed, 24 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव के दो किशोरवय दोस्तों के शव मंगलवार को पेड़ पर संदिग्ध हालात में लटके मिले। एक ही मफलर को बीच से फाड़ कर फांसी लगाई गई है। जिसके कारण एक का शव नीचे गिर पड़ा। लेकिन दोनों की मौत हो गई।  पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन



हैरानी  की बात यह भी है कि परिजनों लाशों का पोस्टमार्टम कराने व कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल देर रात तक दोनों के शव मौके पर ही पड़े हैं। मौके पर एएसपी, सीओ भी पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन



धनारी थाने के हरफरी गांव निवासी वीरेश सिंह यादव का पुत्र धीरेंद्र सिंह (17) अपने दोस्त गांव के ही जीवन सिंह यादव के पुत्र भूदेव सिंह यादव (14) के साथ दिल्ली में गोलगप्पे की दुकान लगाता है। पंद्रह दिन पहले दोनों गांव आए थे। रविवार को घर से दिल्ली जाने के लिए कहकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन दिल्ली न जाकर धीरेंद्र अपने बड़े भाई चरन सिंह यादव की ससुराल पतेई गांव चला गया। सोमवार को दोनों दोस्तों को गंगा स्नान के समय भी देखा गया था लेकिन दोनों वहां से फिर पतेई चले गए। पतेई में रिश्तेदारों से भी कह दिया कि उनके यहां होने की जानकारी परिजनों को न दें।


मंगलवार की सुबह धनारी थाना क्षेत्र के ही नगला चक्रभानपुर गांव की महिलाएं खेतों पर गईं तो हरफरी व चक्रभानपुर गांव की सीमा पर मानकचंद के खेत में खड़े नीम के पेड़ से भूदेव का शव फांसी पर लटका मिला तो धीरेंद्र का  शव नीचे गिर चुका था। सूचना आग की तरह फैली।


मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। शाम को पुलिस को सूचना मिली तो धनारी थानाध्यत्र रूम सिंह बघेल, सीओ प्रमोद कुमार व एएसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल के निकट ही शराब के दो  क्वार्टर, गिलास व पकोड़ी भी पड़ी मिली। शव को कब्जे में लिया गया।


लेकिन परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार करते हुए किसी कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि परिजन भी किसी से कोई रंजिश नहीं बता पा रहे हैं। मौके को देखने से भी आत्महत्या ही लग रही है। फिलहाल तो परिजन यदि तहरीर देंगे तो मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।



मफलर एक ही था, लेकिन उसे बीच से फाड़कर दोनों ने आत्महत्या की। फटने के बाद मफलर इतना कमजोर हो गया था कि वह धीरेंद्र का भार नहीं रोक सका और वह नीचे  गिर गया। सामान्य कपड़े को फाड़ना तो सामान्य बात हो सकती है लेकिन मफलर को हाथ से फाड़ना आसान काम नहीं है। आखिर दोनों किशोर आत्महत्या क्यों करेंगे? यह सवाल हर किसी की जुबां पर है। कई ऐसे सवाल है, जो मामला कुछ और होने की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed