फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   murder in sambhal

मिलक सिरसी में झगड़े के दौरान छात्र की जान गई

Sun, 21 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 21 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
murder in sambhal
नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिलक सिरसी गांव में मामूली झगड़े में सातवीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। घटना शनिवार को रात्रि साढ़े सात बजे के करीब हुई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली है। गांव में तनातनी का माहौल है। पुलिस सतर्कता बरत रही। अधिकारियों ने गांव में निगरानी बनाए रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


 
मिलक सिरसी गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों बच्चों में विवाद हो गया। बच्चों के घरवालों को पता लगी तो दोनों ओर से कुछ लोग लाठी डंडे लेकर निकल आए। गाली-गलौज के साथ भिड़ने लगे। इसी बीच मोहल्ले का ही छात्र शिवम मौके पर पहुंचा। उसके सिर पर अचानक डंडा लग गया। वह बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन



परिजन उसे लेकर मुरादाबाद गए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गांव से जानकारी दी गई है कि शिवम (15 वर्ष करीब) पुत्र सोहनलाल की मौत हुई है। शिवम गांव महमूदपुरमाफी के एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का विद्यार्थी था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैसे ही उसकी मौत की सूचना गांव में आई तो एक तरफ शोक की लहर दौड़ गई तो दूसरी ओर तनातनी का माहौल बन गया। पुलिस थाने के प्रभारी इंद्रवीर सिंह चाहर मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि झगड़े में जान गई है।


थाना पुलिस मौके पर है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है। इसके बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस अभियुक्तों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed