फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Municipality not serious about removing encroachment in the city

बहजोई में अतिक्रमण की समस्या से बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipality not serious about removing encroachment in the city
बहजोई। नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका परिषद गंभीरता नहीं दिखा रही है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में काफी मुश्किल झेलनी पड़ती है। रेलवे स्टेशन रोड समेत दूसरे मुख्य मार्गों व बाजारों में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर बीते दिनों जिलाधिकारी की ओर से अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके नतीजा कुछ नहीं आया, समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

नगर में रेलवे स्टेशन समेत काठ बाजार, बर्तन बाजार, सर्राफा बाजार, संभल रोड, इसलामनगर रोड, ब्रह्मबाजार, नारायन टोला व नया बाजार आदि मुख्य मार्गों व बाजारों में दुकानों के बाहर रखे सामान आदि से अतिक्रमण की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकानों व घरों के आगे खड़ी बेतरतीब बाइक व दिन में नगर में भारी वाहनों की एंट्री लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। कलक्ट्रेट सभागार में बीते दिनों हुई उद्योग बंधु, व्यापार बंधु की बैठक में कई बार व्यापारियों की ओर से भी नगर में अतिक्रमण के लिए अभियान चलाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर 10 अगस्त को भी जिलाधिकारी संजीव रंजन की ओर से अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए रेलवे स्टेशन समेत दूसरे मार्गों व बाजारों में अतिक्रमण हटाए जाने के लिए अभियान चलाए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed