फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   muder of young man in sambhal

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ससुरालियों पर हत्या करने आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
muder of young man in sambhal
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी के नजदीक रजपुरा-बहजोई मार्ग किनारे युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोप है कि युवक को ससुरालियों ने हत्या कर पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित परिजनों ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग उठाई है। बुधवार की सुबह गांव हिरौनी के नजदीक रजपुरा-बहजोई मार्ग किनारे राहगीरों ने युवक का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ देखा। मौके पर एक बाइक भी खड़ी थी। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो युवक की पहचान गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी महेश (30) पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उनके बेटे की शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी से हुई है। रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। अब शव लटका मिला है। ससुरालियों ने हत्या कर पेड़ से लटकाया है। वहीं दूसरी ओर ससुरालियों का कहना है कि युवक ने अपनी पत्नी से मंगलवार को घर चलने के लिए कहा था। जिस पर युवक की पत्नी ने कुछ दिन मायके में रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और युवक मंगलवार की शाम को दवाई लाने की बात कहकर बाइक से चला गया। सारी रात नहीं लौटा तो लगा वह अपने घर चला गया है। लेकिन सुबह में शव लटका होने की जानकारी मिली। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जिससे हकीकत सामने आ सके। युवक के परिजनों के साथ ही पत्नी का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed